शवयात्रा के साथ जा रहे कांग्रेसी कौंसलर की गोलियां मारकर हत्या

Edited By Mohit,Updated: 23 Jan, 2020 10:48 PM

congress counselor shot dead

मालेरकोटला के वार्ड नंबर 20 से कांग्रेसी कौंसलर और न्यू राणी महल के मालिक मोहम्मद अनवर.............

मालेरकोटला (जहूर/शहाबूदीन): मालेरकोटला के वार्ड नंबर 20 से कांग्रेसी कौंसलर और न्यू राणी महल के मालिक मोहम्मद अनवर (53) की संदिग्ध व्यक्तियों ने उस वक्त गोलियां मारकर हत्या कर दी, जब वह अपने दोस्त मोहम्मद साबर अरजी नवीस की मां की शवयात्रा के साथ लुधियाना रोड पर स्थित उजाड़ू तकिया कब्रिस्तान जा रहा था। 

कांग्रेसी कौंसलर जब अपने मोटरसाइकिल पर मालेरकोटला के फायर ब्रिगेड ऑफिस के पास पहुंचा तो संदिग्ध व्यक्तियों ने कौंसलर अनवर के मुंह पर गोलियां मार दी, जिसको तुरंत सरकारी अस्पताल मालेरकोटला ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नाकाबंदी करके मामले की गंभीरता से जांच शुरु कर दी है। गौरतलब है कि आज अनवर के बेटे के विवाह समारोह में महंदी की रस्म थी और 28 जनवरी को उसके बेटे का विवाह था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!