5  साल की मासूम के सिर से उठा मां का हाथ, परिवार ने लगाई इंसाफ की गुहार

Edited By Vatika,Updated: 13 Feb, 2023 04:52 PM

commit suicide by mother

जिसकी लाश को सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

अबोहर (सुनील) :  बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव राएपुरा में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, जिसकी लाश को सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 

वहीं मृतका के परिजनों ने कथित तौर   ग्राम रायपुरा निवासी एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए है, जिसके बाद  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार  मृतका  नीतू (26) पुत्री ओम प्रकाश के चचेरे भाई ने बताया कि नीतू की शादी बहादरखेड़ा नजदीक स्थित एक ढाणी निवासी प्रदीप कुमार के साथ 6 साल पहले हुई थी और उनकी 5 साल की लड़की है। उन्होंने कथित तौर पर बताया कि प्रदीप कुमार अक्सर शराब के नशे में नीतू को पीटता था, जिससे वह काफी दुखी रहती थी। नीतू की सास भी अपने बेटे का साथ देते हुए उसकी पिटाई करती थी। गत शाम उन्हें सूचना मिली की नीतू ने घर में फंदा लगा लिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं परिजनों ने उसकी सास और परिवार पर हत्या के दोष  लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!