अनाऊंसमैंट के बाद भी धरने में जाने को कोई नहीं हुआ तैयार, किसान ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Vatika,Updated: 15 Feb, 2021 10:12 AM

commit suicide by farmer

गांव गुआरा में दिल्ली किसान आंदोलन में जाने के लिए किसी को तैयार न कर पाने कारण एक किसान ने

बटाला(बेरी): गांव गुआरा में दिल्ली किसान आंदोलन में जाने के लिए किसी को तैयार न कर पाने कारण एक किसान ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।इस संबंधी मृतक किसान परविन्द्र सिंह के पिता अजीत सिंह ने बताया कि मृतक कृषि कानून के विरोध गणतंत्र दिवस मौके ट्रैक्टर परेड में जत्थे समेत दिल्ली आंदोलन में शामिल हो चुका था।

वह लोकतांत्रिक किसान सभा की इकाई कलानौर से सम्बन्धित था। उसकी तरफ से दिल्ली किसान आंदोलन में जाने के लिए शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राली में गद्दे लगाने के अलावा और तैयारियां की गई थीं। रविवार प्रात:काल मृतक ने दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिए गुरुद्वारा साहिब के बाहर ट्राली लगाने उपरांत गुरुद्वारा साहिब में गांव के किसानों को दिल्ली जाने संबंधी अनाऊंसमैंट करवाई परंतु दिल्ली जाने के निर्धारित समय तक ट्राली न भरने से दुखी हो उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उसका शव गांव के श्मशानघाट से मिला।पुलिस थाना कोटली सूरत के एस.एच.ओ. बलवान सिंह ने कहा कि पुलिस की तरफ से मृतक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!