बहन के घर आए भाई ने किया Suicide, मच गई चीख-पुकार

Edited By Vatika,Updated: 28 Jul, 2020 04:42 PM

commit suicide by brother

बहन अपने बेटे की दवा लेने गई थी तो पीछे यह घर में अकेला था

फरीदकोट (जगतार): फरीदकोट में एक 22 वर्षीय युवक ने घर में लगे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समारप्त कर ली। 

जानकारी मुताबिक गांव पक्का का रहने वाला 22 वर्षीय युवक गुरतेज सिंह जो अब फरीदकोट में अपनी बहन के पास पिछले करीब 15 दिन से रह रहा था और मानसिक तौर पर परेशान रहता था। जब उसकी बहन अपने बेटे की दवा लेने गई थी तो पीछे यह घर में अकेला था, जहां उसने घर में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फ़िलहाल पुलिस ने परिवार वालों के बयान दर्ज कर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। 

पुलिस की तरफ से कहा गया है कि फ़िलहाल मामला आत्महत्या का ही लग रहा है फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो आएगा उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के भाई ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से बहन के पास आया हुआ था जब उसकी बहन दवाई लेने गई तो उसने दरवाज़े बंद करके कमरे में फंदा लगा लिया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!