दोस्त के घर गए नौजवान ने खुद को गोली मार की Suicide, मची चीख-पुकार

Edited By Vatika,Updated: 14 May, 2022 04:51 PM

commit suicide

पुलिस जिला बटाला के अधीन पड़ते गांव उधानवाल में गत रात 24 वर्षीय एक

गुरदासपुर (गुरप्रीत): पुलिस जिला बटाला के अधीन पड़ते गांव उधानवाल में गत रात 24 वर्षीय एक नौजवान ने ख़ुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस घटना का पता लगने पर गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनोहर सिंह के रूप में हुई है। वहीं मौत की सूचना मिलने पर परिवार का रो-रो बुरा हाल हो गया है।

जानकारी के अनुसार नौजवान ने जब अपने आप को गोली मारी, उस समय वह अपने दोस्त के घर था। जिस रिवाल्वर के साथ नौजवान ने ख़ुद को गोली मारी, वह अवैध थी। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी गुरमुख सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात इस घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक की लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया। इस मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!