पत्नी और बच्चों को कमरे में बंद कर खुद पंखे से लटका, मंजर देख हक्का-बक्का रह गया परिवार

Edited By Vatika,Updated: 25 Sep, 2020 02:03 PM

commit suicide

बलटाना की आनंद विहार सोसायटी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान 32 वर्षीय गौरव खोसला के रूप में हुई है।

जीरकपुर(गुरप्रीत) : बलटाना की आनंद विहार सोसायटी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान 32 वर्षीय गौरव खोसला के रूप में हुई है।  कोरोना वायरस के चलते आई मंदी ने कई लोगों से रोजगार छीन लिया है, उनमें से गौरव भी एक था। गौरव पिछले काफी समय से जॉब छूटने के बाद आर्थिक तंगी के चलते परेशान चल रहा था। वीरवार सुबह गौरव खोसला ने घर में ही पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। 

जानकारी के अनुसार बीती रात गौरव खोसला अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सोया हुआ था। उसने देर रात पत्नी और बच्चों को कमरे में बंद कर ड्राइंग रूम में घटना को अंजाम दिया। घटना का पता लगने पर मृतक की पत्नी और उसके परिजनों उसे सिविल अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस के अनुसार शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

गौरव चंडीगढ़ एलांते मॉल में करता था जॉब 
मृतक चंडीगढ़ के एलांते माल में किसी कंपनी में नौकरी करता था, परन्तु कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाऊन के कारण काम पूरी तरह से प्रभावित था। इस वजह से वह काफी परेशान चल रहा था। बीते कुछ महीनों से वह घर पर ही था।  पुलिस ने धारा-174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!