लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक ने किया Suicide, लॉकडाऊन के दौरान जमानत पर जेल से आया था बाहर

Edited By Vatika,Updated: 19 May, 2020 01:47 PM

commit suicide

घरेलू विवाद के चलते सुल्तानविंड रोड पर स्थित बाजार ब्रह्मा वाला के रहने वाले हरजिंद्र सिंह ने खुद को फंदा लगा आत्महत्या कर ली।

अमृतसर(संजीव): घरेलू विवाद के चलते सुल्तानविंड रोड पर स्थित बाजार ब्रह्मा वाला के रहने वाले हरजिंद्र सिंह ने खुद को फंदा लगा आत्महत्या कर ली। लॉकडाऊन के दौरान हरजिन्द्र सिंह जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था, वह पिछले करीब 5 वर्षों से रोहिणी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। गत रात्रि दोनों में जमकर घरेलू झगड़ा हुआ, जिसके बाद रोशनी घर से कहीं चली गई थी, जिसके जाने के बाद हरजिन्द्र सिंह इस कदर मानसिक तनाव में आया कि उसने पंखे से फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

घटना की जानकारी मिलते ही थाना बी-डिवीजन की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले उसका पोस्टमार्टम करवा दिया। मृतक से बरामद किए गए सुसाइड नोट के आधार पर थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने रोहिणी उसकी सहेली सोनिया व उसके चाचे के खिलाफ मरने के लिए मजबूर किए जाने का केस दर्ज किया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।थाना बी-डिवीजन के एस.आई. गुरदीप सिंह का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!