पंजाब को किया जा रहा बदनाम! Live हुए CM Mann ने कहा...

Edited By Kamini,Updated: 16 Dec, 2025 04:58 PM

cm mann made a big statement during a live

पंजाब और पंजाब  के किसानों को बदनाम न किया जाए।

पंजाब डेस्क : दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर सीएम मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लाइव होकर कहा कि दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के लिए पंजाब और पंजाब  के किसानों को बदनाम न किया जाए। राज्य में पराली जलाने के मामलों में काफी हुए हैं। इस समय पंजाब में पराली जलाने के मामले 80 से 90 प्रतिशत कम हुए हैं। 

सीएम मान ने कहा कि, दिल्ली AQI 500 से भी ज्यादा है और पंजाब का हवा इस समय बिल्कुल ठीक है। सीएम ने तंज कसते हुए अगर पंजाब का धुआं दिल्ली जा रहा है तो सबसे पहले पंजाब किसानों और उसके परिवार के लोगों के फेफड़ों से होकर गुजरेगा। किसान उसके परिवार और उसके गांव के लोगों का स्वास्थ्य खराब होगा। पंजाब के धूएं को दिल्ली जाने के लिए नोर्थ से साउथ तक कम से कम 50 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलनी चाहिए, लेकिन इतनी हवा चल ही नहीं रही है, तो कैसे कह सकते हैं कि पंजाब का धुआं दिल्ली में जा रहा है। 

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि, ''मैं एक बार फिर कहता हूं दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के लिए पंजाब को बदनाम न किया जाए। पराली के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय केंद्र सरकार इस समस्या का उचित समाधान निकाले। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!