दसूहा में हुए भीषण बस हादसे पर CM Mann ने जताया दुख

Edited By Urmila,Updated: 07 Jul, 2025 03:50 PM

cm mann expressed grief over the horrific bus accident in dasuha

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दसूहा में हुए बस सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सी.एम. भगवंत मान ने दुख जताते हुए कहा कि आज जिला होशियारपुर के दसूहा के गांव सगरा में बड़ा हादसा हो गया है।

चंडीगढ़/होशियारपुर ( परमजीत सिंह मोमी, आर. सी. झावर): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दसूहा में हुए बस सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सी.एम. भगवंत मान ने दुख जताते हुए कहा कि आज जिला होशियारपुर के दसूहा के गांव सगरा में बड़ा हादसा हो गया है, जहां यात्रियों से भरी एक निजी मिनी बस और कार की टक्कर हो गई। जिसमें कई लोगों की दुखद मौत की सूचना मिली है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन को घायलों की तुरंत मदद करने के लिए कहा गया है और वह लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं। 

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए विधायक दसूहा करमवीर सिंह घुम्मन ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने फोन के माध्यम से उनसे सड़क हादसे की जानकारी प्राप्त की और इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मिक शांति की कामना करते हुए हादसे में घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। 

cm mann tweet

गौरतलब है कि आज सुबह होशियारपुर के दसूहा में एक भयानक हादसा हुआ। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दसूहा के गांव सगरा के पास एक प्राइवेट बस और कार के बीच हुई भयानक टक्कर के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।  बताया जा रहा है कि उक्त बस तलवाड़ा से दसूहा जा रही थी तभी यह हादसा हो गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!