सी.एम. चन्नी ने 100 दिनों का पेश किया रिपोर्ट कार्ड, राज्यपाल पर लगाए आरोप

Edited By Kamini,Updated: 01 Jan, 2022 04:08 PM

cm channi presented report card for 100 days accused the governor

आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान उन्होंने अपना 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सी.एम. चन्नी ने कहा कि उन्होंने जितने भी ऐलान किए हैं उनकी नोटिफिकेशन हो चुकी है। पंजाब में सभी लोगों के मसले हल...

चंडीगढ़: आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान उन्होंने अपना 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सी.एम. चन्नी ने कहा कि उन्होंने जितने भी ऐलान किए हैं उनकी नोटिफिकेशन हो चुकी है। पंजाब में सभी लोगों के मसले हल किए हैं। 20 लोगों के बिजली बिल माफा किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल पर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने ठेके कर्मचारियों को पक्के करने की फाइल आगे भेजी हुई है। मगर राज्यपाल ने यह फाइल रोकी हुई है। बीजेपी के प्रैशर में आकर राज्यपाल इस फाइल को क्लीयर नहीं कर रहे। सी.एम. चन्नी ने कहा कि वह दोबारा मंत्रियों के साथ उनसे मुलाकात करेंगे। अगर राज्यपाल ने फाइल क्लीयर नहीं की तो वह धरना देंगे। 

सी.एम. चन्नी ने इस दौरान विद्यार्थियों के लिए बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मुफ्त सफर कार्ड जारी होंगे। सभी कॉलेज निजी, यूनी. के विद्यार्थियों को सहूलत। फिलहाल आई.डी. कार्ड दिखा के कर सफर कर सकते हैं। आदमपुर में कांशी राम के नाम से सरकारी खोला जाएगा। बगैर नाम लिए उन्होंने मजीठिया पर सी.एम. चन्नी ने साधा निशाना। कहा नशे के व्यापारियों को कानून के शिकंजे से भागने नहीं दिया जाएगा। सी.एम. चन्नी ने कहा कि सरकार का पैसा सभी लोगों, सभी वर्गों के घर जाना चाहिए। 

श्री दरबार साहिब में हुई बेअदबी को लेकर सी.एम. ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस केस में एस.जी.पी.सी. ने खुद कहा कि इस मामले की वह खुद जांच करवाएंगे। इसलिए सरकार को सोच समझ कर फैसले लेने पड़ रहैं। कपूरथला केस को हल कर लिया गया है। सी.एम. चन्नी 4 जनवरी को  करेंगे नौजवानों के लिए कई ऐलान।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!