बड़ी खबर: पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने किसानों के लिए किए बड़े ऐलान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 30 Oct, 2021 12:36 PM

cm channi announced compensation to farmers at 3 levels

सी.एम. चन्नी ने किसानों की फसलों को लेकर मुआवजे देने ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि गुलाबी सूंडी से 4 लाख एकड़ के करीब फसल का नुकसान हुआ है जिसके चलते सी.एम. चन्नी ने किसानों से किए वायदे को निभाते हुए मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

चंडीगढ़ः सी.एम. चन्नी ने प्रभावित किसानों की फसलों को लेकर मुआवजा देने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि गुलाबी सूंडी से प्रभावित 4 लाख एकड़ के करीब फसल का नुकसान हुआ है जिसके चलते सी.एम. चन्नी ने किसानों से किए वायदे को निभाते हुए मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को मुआवजा तीन स्तरों पर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः पंजाब विधानसभा चुनावों में टिकट अलॉटमेंट को लेकर कांग्रेस लीडरशिप ने किया यह फैसला

सी.एम. चन्नी ने कहा कि 76 से 100 प्रतिशत फसल खराब होने पर 12000 रुपए प्रति एकड़, 33 से 75 प्रतिशत तक खराब होने पर 5400 रुपए प्रति एकड़ और 26 से 32 प्रतिशत वालों को 2000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजे देने का ऐलान किया है। 

यह भी पढ़ेंः बीएसएफ के न्यायाधिकार क्षेत्र बढ़ाने के केंद्र के फैसले के खिलाफ शिअद का रोड शो

यहां बता दें कि उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने पिछले दिनों बठिंडा जिले में गुलाबी सूंडी के साथ बर्बाद हुई नरमे की फसल वाले खेतों का दौरा करके प्रभावित किसानों को जल्दी ही मुआवजा देने का ऐलान किया था। मालेरकोटला के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन उगराहां के झंडे के नीचे इकठ्ठा होने उपरांत स्थानीय बस स्टैंड पहुंच कर सरकारी बसों पर लगी मुख्यमंत्री चन्नी की फोटो वाले फ्लैक्स बोर्डों पर कालिख मल कर केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!