Edited By Kalash,Updated: 05 Apr, 2022 09:39 AM

पंजाब में पुलिस तंत्र में फेरबदल करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 अप्रैल यानी आज राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने
जालंधर (धवन): पंजाब में पुलिस तंत्र में फेरबदल करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 अप्रैल यानी आज राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री के आदेशों पर बीते 2 दिनों में अलग-अलग जिलों के एस.एस.पी. तबदील कर दिए गए थे।
यह भी पढें : CM मान के फैसले को मानने से Private School संचालकों का इंकार, किया बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री के सूत्रों का मानना है कि भगवंत मान की तरफ से बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के साथ-साथ राज्य के पुलिस अधिकारियों को नई सरकार की नीतियों की पालना करने के लिए कहा जाएगा। बताया जाता है कि भगवंत मान की तरफ से पुलिस अधिकारियों को हर हाल में कानून व्यवस्था की स्थिति को सख्ती के साथ बना कर रखने के निर्देश जारी किए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों को राज्य में गैंगस्टरों के खिलाफ सख्ती करने के लिए कहा जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here