बिजली की तारों पर चाइना डोर पड़ने से जला बच्चा, 2 अन्य बच्चे भी घायल

Edited By Mohit,Updated: 04 Feb, 2021 07:27 PM

child burnt due to electric wires

सरकार चाहे जितनी भी रोक लगा ले लेकिन चाइना डोर अभी भी दुकानदार बेच रहे हैं और लोग इसका..............

जालंधरः सरकार चाहे जितनी भी रोक लगा ले लेकिन चाइना डोर अभी भी दुकानदार बेच रहे हैं और लोग इसका इस्तेमाल करते जा रहे हैं। यह पता होने के बावजूद कि इससे लोगों की जान जा रही है और कुछ गंभीर रुप से जख्मी हो रहे हैं, फिर भी लोग अपने शौंक के लिए चाइना डोर का प्रयोग कर रहे हैं। आज जालंधर जिले में पतंग उड़ाते बच्चे की डोर बिजली की तारों पर पड़ने से वह बुरी तरह जल गया और साथ ही में दो अन्य बच्चे भी घायल हो गए। 

मिली जानकारी अनुसार अंकुश डोर लूट रहा था, इस दौरान डोर बिजली की तारों पर पड़ी जिससे अंकुश को झटका लगा और वह जल गया। इसके साथ दो और बच्चे भी घायल हो गए। जिसके बाद तीनों बच्चों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। अंकुश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल रैफर कर दिया गया। इस मामले में लोगों का कहना है कि वो डी.सी. से चाइना डोर बेचने वालों पर मामला दर्ज करने की मांग रखेंगे तांकि डोर की बिक्री बंद हो सके।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!