Edited By Vatika,Updated: 24 Nov, 2025 04:09 PM

पिछले कुछ दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बाद अब दिन और रात के..
चंडीगढ़: पिछले कुछ दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बाद अब दिन और रात के तापमान में अचानक 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी वजह से दिन में भी ठंड बढ़ गई है। सिर्फ ठंड ही नहीं, शहर की हवा में प्रदूषण भी एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है।
दोपहिया वाहन चलाने वालों को दिन में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण से बचने के लिए भी चेहरे ढकने पड़ रहे हैं। रविवार को शहर के कई इलाकों में बाइक और स्कूटी सवार लोगों ने मास्क या अन्य कपड़ों से अपना चेहरा ढक रखा था।
ठंड बढ़ने की वजह यह है कि शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था, जो शनिवार रात गिरकर 7.9 डिग्री तक पहुंच गया। इसका असर दिन में भी दिखाई दिया और इस सीजन में दूसरी बार अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।