Chandigarh Weather: भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का नया Update

Edited By Vatika,Updated: 25 Aug, 2025 09:41 AM

chandigarh weather

चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में रविवार शाम मौसम ने

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम विज्ञान विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली ,और पंचकूला में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई।  

चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 2 दिन के लिए शहर में यैलो अलर्ट जारी जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, इसके तहत लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है। वहीं मंगलवार को भी येलो अलर्ट के साथ बारिश के आसार है। 

बता दें कि रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 और गत रात का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!