विवादों के बीच चंडीगढ़ को मिला नया मेयर

Edited By Urmila,Updated: 08 Jan, 2022 02:18 PM

chandigarh gets new mayor amid controversies

चंडीगढ़ नगर निगम चुनावी प्रक्रिया का परिणाम सामने आ गया है। इस दौरान भाजपा की सर्बजीत कौर चंडीगढ़ की नई मेयर बनी है। भाजपा ने नगर निगम चुनावों में चंडीगढ़ मुकाबला जीत लिया है।

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ नगर निगम चुनावी प्रक्रिया का परिणाम सामने आ गया है। इस दौरान भाजपा की सर्बजीत कौर चंडीगढ़ की नई मेयर बनी है। भाजपा ने नगर निगम चुनावों में चंडीगढ़ मुकाबला जीत लिया है। आपको बता दें कि 14 वोटों से सर्बजीत ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 28 वोटें पड़ी। इस समय कांग्रेस और अकाली दल गैर-हाजिर थे। इस दौरान सदन में 'आप' काउंसलर विरोध और जमकर हंगामा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस पहली लिस्ट में घोषित करेगी 75 उम्मीदवारों के नाम, कई विधायकों के कटेंगे पत्ते 

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में आज नया मेयर नियुक्त करने के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही थी। इन 5 वर्षों के निगम कार्यकाल में पहले व मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित था। इसी के चलते मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) में तीखी टक्कर है। चुनाव में ‘आप’ ने 14 और भाजपा के 12 कौंसलरों ने जीत प्राप्त की थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bangalore

Chennai Super Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!