पंजाब में नहीं थम रही गऊओं की तस्करी, गौवंश से भरे ट्रक सहित चालक गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 May, 2026 05:13 PM

cattle smuggling continues unabated in punjab

जलालाबाद के सदर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने गौवंश को चोरी करने और दूसरे राज्यों में ले जाने के आरोप में गायों से भरे एक ट्रक के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जांच अधिकारी सहायक थानेदार जसवंत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलदीप कुमार...

जलालाबाद (बजाज, बंटी) : जलालाबाद के सदर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने गौवंश को चोरी करने और दूसरे राज्यों में ले जाने के आरोप में गायों से भरे एक ट्रक के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जांच अधिकारी सहायक थानेदार जसवंत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलदीप कुमार पुत्र कृष्ण सिंह निवासी गांव वरियम खेड़ा हाल आबाद तेलूपुरा ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करवाया है कि गोरा गायों की चोरी करता है। उनका वध करता है और उन्हें बेचने के उद्देश्य से दूसरे राज्यों में बेचता है।

इस पर पुलिस ने सदर पुलिस स्टेशन, जलालाबाद में दिनांक 1 मई 2026 को मुकद्मा संख्या 76 दर्ज किया है, जिसमें गोरा उर्फ छाटिया पुत्र उमी निवासी जंड वाला मीरा सगला, जसविंदर सिंह गड़ी निवासी कोठा पक्की, मोहम्मद वारिस पुत्र साबिर निवासी चांदमारी कोहिमा नागालैंड और फरीद अहमद पुत्र इकबाल अहमद निवासी मसानी मोहल्ला कोतवाली, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश को नामजद किया गया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरीद अहमद को एफ.एफ रोड पर ‘लाखे के मुसाहिब’ के पास 4 गायों, 17 नंदियों और एक ट्रक के साथ गिरफ्तार किया। गायों और नंदियों को फाजिल्का स्थित गौशाला में रखवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!