नीले ड्रम में मृत मिली युवती की ह'त्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 31 May, 2026 10:59 AM

case of the young woman found dead in a blue drum

कुछ दिन पहले नीले रंग के ड्रम में मिली युवती के शव की गुत्थी को सी.आई.ए. स्टाफ और थाना अर्बन एस्टेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सुलझा लिया गया है।

पटियाला (बलजिन्द्र): कुछ दिन पहले नीले रंग के ड्रम में मिली युवती के शव की गुत्थी को सी.आई.ए. स्टाफ और थाना अर्बन एस्टेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सुलझा लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका नेहा के प्रेमी विराट कश्यप को सुखराम कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि 26 मई को डी.सी.डब्ल्यू. पुल के पास कूड़े के ढेर के नजदीक एक नीले ड्रम से नेहा नामक युवती का शव बरामद हुआ था। शव को सबसे पहले कूड़ा एकत्र करने वाले शंकर नामक व्यक्ति ने देखा और पुलिस को सूचना दी।

police action

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सी.आई.ए. स्टाफ के प्रभारी प्रदीप सिंह बाजवा तथा थाना अर्बन एस्टेट के एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह समराऊ की अगुवाई में जांच शुरू की गई। पुलिस ने मृतका की पहचान उसके भाई बबलू शेखर द्वारा करवाई और उसके बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धाराओं 103 और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया।

एस.पी. सिटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं था। इसके बाद पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, टावर लोकेशन, डंप डाटा और मानव खुफिया सूचना के आधार पर गहन जांच की। विभिन्न टीमों द्वारा लगातार छापेमारी के बाद आरोपी विराट कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि नेहा और विराट कश्यप लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध में थे। नेहा लगातार विराट पर शादी करने का दबाव बना रही थी। 25 मई की रात करीब 10 बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान विराट कश्यप ने नेहा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को नीले रंग के ड्रम में रखा, वाहन का प्रबंध किया और ड्रम को डी.सी.डब्ल्यू. पुल के नजदीक फैंक दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके। इस अवसर पर सुखअमृत सिंह रंधावा, जंगजीत सिंह रंधावा, इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह बाजवा तथा इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह समराऊ भी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!