साइकिलिंग कर रहे 2 दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Edited By Mohit,Updated: 30 Jul, 2020 06:54 PM

car collides with 2 friends cycling one dead

जिले में रोजाना की तरह बुधवार को 3 नौजवान साइकिलिंग के लिए निकले। जैसे ही वह...............

पटियाला (बलजिंदर): जिले में रोजाना की तरह बुधवार को 3 नौजवान साइकिलिंग के लिए निकले। जैसे ही वह पसियाना पुल के पास पहुंचे तो उनमें से 2 को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल हो गया। मृतक की पहचान गुरिंदर सिंह डिंपी (50) के रुप में हुई, जो बहेड़ा रोड पर हार्डवेयर का काम करता था। जख्मी की पहचान जसप्रीत सिंह (38) के तौर पर हुई। उनको एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जसप्रीत सिंह मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह के राजनीतिक सलाहकार भरतइंदर सिंह के पैलेस का मैनेजर है। जसप्रीत सिंह सिंह की हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है। 

उधर पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि गाड़ी हरियाणा पुलिस के अधिकारी चला रहे थे। उनका कहना था कि इस मामले की जांच करके उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में हरप्रीत सिंह निवासी हरियाणा नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि हरप्रीत सिंह ही गाड़ी चला रहा था। आर.सी. की जांच करने के बाद पता लग सकेगा कि गाड़ी किसके नाम पर है। पुलिस ने गुरिंदर सिंह डिंपी का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!