अमरेंद्र किसानों को पूरा MSP दें या फिर अपना पद छोड़ें : भगवंत मान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Nov, 2020 08:48 PM

captain gave msp to farmers bhagwant mann

उन्होंने कहा कि कैप्टन में न तो मसले हल करने की योग्यता है और न ही उनकी नीयत साफ है। पूरे चार साल.....

चंडीगढ़(वार्ता): पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह या तो किसानों को एम.एस.पी. दें अन्यथा मुख्यमंत्री पद छोड़ें। पार्टी के प्रधान एवं सांसद भगवंत मान तथा प्रतिपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आज कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि किसानों की मुख्य मांग एम.एस.पी. है। अब एम.एस.पी. चाहे मोदी दें या कैप्टन। किसानों को एम.एस.पी. की गारंटी देने की बजाए कैप्टन सिंह इधर-उधर जा कर नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रशासन आज पूरी तरह से ठप्प हो गया है तथा अमरेंद्र सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। केन्द्र ने देश के अनाज भंडार में सबसे अधिक योगदान देने वाले पंजाब के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। राज्य के खराब हालात के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि कैप्टन में न तो मसले हल करने की योग्यता है और न ही उनकी नीयत साफ है। पूरे चार साल वो अपने फार्म हाउस से बाहर नहीं निकले और पंजाब के हर वर्ग को भगवान भरोसे छोड़ दिया। अब वो नए-नए ड्रामे करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। आप पार्टी ने मांग की है कि कैप्टन किसान संगठनों से जाकर बात करें और उन्हें एम.एस.पी. पर पूरी फसल खरीदने का आश्वासन दें। उन्हें केन्द्र सरकार से मिलकर मालगाड़ियों को तुरंत शुरू करवाने का आग्रह करना चाहिए। यदि पंजाब के किसानों को एम.एस.पी. नहीं दे सकते तो प्रशासन नहीं चला सकते। इसलिये उन्हें मुख्यमंत्री पद से तुरंत अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!