कैप्टन ने गेहूं के बीज पर सब्सिडी देने की नीति को दी मंजूरी

Edited By Mohit,Updated: 01 Nov, 2020 06:36 PM

captain approved the policy of subsidizing wheat seeds

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने रविवार को रबी सत्र में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर.............

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने रविवार को रबी सत्र में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर प्रमाणित गेहूं के बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की ‘गेहूं बीज सब्सिडी नीति 2020-21' को मंजूरी दी। 

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि कुल 1.85 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज लगभग 2.5 लाख किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए 18.50 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि बीजों की कुल लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 1,000 रुपए प्रति क्विंटल के बराबर सब्सिडी सीधे आवेदक किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। गेहूं के बीज के लिए सब्सिडी अधिकतम पांच एकड़ खेत के लिए दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सब्सिडी युक्त बीज के लिए छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!