Edited By Vaneet,Updated: 19 Aug, 2019 05:20 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज रूपनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। ...
रूपनगर: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज रूपनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस मौके उनके साथ स्पीकर राणा के.पी. भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हालात का जायज लिया। इस मौके कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने जल्द ही हालात आम होने का भरोसा दिया।
कैप्टन ने ऐलान करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों को 100 करोड़ की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिंदगी को रास्ते पर लाने के लिए सरकार की तरफ से उचित कदम उठाए जाएंगे और जो भी नुक्सान हुआ है, उसकी सरकार द्वारा भरपाई की जाएगी। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ भी मिले और लोगों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। वहीं बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से हैल्पलाइन नंबर किए गए हैं।
पंजाब में बीते दिनों से पड़ रही भारी बारिश के कारण कई गांव पानी की लपेट में आ गए हैं।पंजाब में पानी-पानी होने के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो चुके हैं और कई लोग घरों से बेघर हो गए हैं।रूपनगर हैडवर्कस से 2.40 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। जोरदार बारिश के कारण रविवार को छह लोगों की मौत हो गई।