कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Oct, 2019 12:51 PM

captain amarendra singh encouraged the soldiers

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया है।

जालंधर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों का हौसला बढ़ाया है। मुख्यमंत्री तिब्बरी कैंट में तैनात सैनिकों से मिले तथा उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा में सैनिकों द्वारा निभाई जा रही भूमिका सराहनीय है। यह सैनिक 24 सिख रैजीमैंट से संबंध रखते थे। जवानों के साथ इस अवसर पर सेना के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

कैप्टन ने कहा कि वह फौज की वर्दी में जब भी नौजवानों को देखते हैं, तो उनका सीना गर्व से फूल जाता है। उन्हें सेना में काम करने का अपना समय याद आ जाता है। राज्य में कांग्रेस सरकार सैनिकों व सेवानिवृत्त सैनिकों की भलाई के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारियों की समस्याओं को वह भलीभांति समझते हैं तथा उनकी सरकार भविष्य में भी उनके लिए कल्याणकारी कदम उठाती रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!