Edited By Kamini,Updated: 19 Jul, 2022 03:47 PM

पंजाब में आज कैबिनेट सब कमेटी की मीटिंग हुई।
चंडीगढ़: पंजाब में आज कैबिनेट सब कमेटी की मीटिंग हुई। इस दौरान अधिकारियों को फटकार भी लगाई क्योंकि उन्होंने इस दौरान कच्चे कर्मचारियों के पूरे रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवाए। दरअसर यह कर्मयारियों पक्के करने के लिए कैबिनेट की सब कमेटी बनाई गई है और आज इस कमेटी की पहली मीटिंग थी। इसकी कमेटी की अगली मीटिंग 15 जुलाई को है।
जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी ने भी कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने के वादे किए जो पूरे नहीं हो पाए। अब पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी यह वादा किया। इस वादे को पूरा करने के लिए 'आप' सरकार ने एक सब कमेटी बनाई है। इस कमेटी ने अधिकारियों को कच्चे कर्मचारियों का रिकार्ड देने को कहा था कि कौन कौन से और किस डिपार्टमैंट में कितने कर्मी कच्चे हैं। आज की इस मीटिंग में अधिकारियों यह रिकार्ड उपलब्ध नहीं करवा पाए। अधिकारियों के रवैया से कमेटी नाखुश है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here