भाजपा में शामिल होने की अटकलों को कैबिनेट मंत्री आशू ने किया खारिज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Dec, 2021 10:39 PM

cabinet minister ashu dismisses speculations of joining bjp

पी.डब्ल्यू.डी. मंत्री विजयइंद्र सिंगला के बाद कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने सोशल मीडिया पर चल रही विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज किया है।

लुधियाना (हितेश) : पी.डब्ल्यू.डी. मंत्री विजयइंद्र सिंगला के बाद कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने सोशल मीडिया पर चल रही विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अकाली दल की सरकार के समय सुखबीर बादल द्वारा उन पर पाला बदलने का दबाब बनाया गया था लेकिन वह कांग्रेस में बने रहे और पार्टी की वजह से वह पार्षद से मंत्री पद तक पहुंचे हैं जिससे परेशान लोगों द्वारा अफवाहें फैलाई जा रही हैं। आशु ने दावा किया कि कांग्रेस का कोई मंत्री भाजपा में शामिल नहीं होगा और जो लोग कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा रहें हैं, उनको परफार्मैंस ठीक न होने कारण टिकट काटे जाने का डर सता रहा है। आशू ने स्पष्ट किया कि उनके होर्डिंगों में पंजे का निशान न होने को लेकर जो कयास लगाए जा रहें हैं, वो गलत हैं। क्योंकि कांग्रेस द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान पंजे के दम पर ही वोट मांगें जाएंगे।


सिद्धु के रवैये को लेकर जताई असहमति, मजीठिया को कोर्ट में मिल सकता है फायदा

कैबिनेट मंत्रियों राणा गुरजीत सिंह व तृप्त राजिन्द्र बाजवा के बाद मंत्री आशू ने भी पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धु के रवैये को लेकर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि सिद्धु को कांग्रेस कल्चर को समझना चाहिए कि सी.एम. चेहरे व टिकटों का फैसला हाईकमान ने करना है। इसी तरह चुनाव भी सिद्धु माडल की जगह कांग्रेस के नाम पर लड़े जाएंगे। अगर उन्हें सी.एम. चरणजीत चन्नी या किसी अन्य मंत्री की वर्किंग पर ऐतराज है तो खुलेआम बोलने की बजाय पार्टी प्लेटफार्म पर बात करनी चाहिए। आशू ने यहां तक कह दिया कि जिस तरह सिद्धु द्वारा बिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज करवाने का दावा किया जा रहा है, इससे सियासी बदले की भावना से कार्रवाई होने के मुददे पर उसे कोर्ट में फायदा मिल सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!