सी.ए. एग्जाम 21 से, एडमिट कार्ड जारी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Nov, 2020 11:05 AM

ca exam from 21 admit card issued

इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाऊंटैंट्स ऑफ इंडिया (आई.सी.ए.आई.) द्वारा 21 नवम्बर से सी.ए. एग्जाम 2020 आयोजित.......

लुधियाना(विक्की): इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाऊंटैंट्स ऑफ इंडिया (आई.सी.ए.आई.) द्वारा 21 नवम्बर से सी.ए. एग्जाम 2020 आयोजित किए जा रहे हैं जिसके लिए आई.सी.ए.आई. द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड आई.पी.सी. इंटरमीडिएट, फाइनल और फाइनल-न्यू सी.ए. एग्जाम के लिए जारी किए गए हैं। कैंडीडेट्स ऑफीशियल वैबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकते हैं।

यह है एग्जाम शैड्यूल 
ये परीक्षाएं 21 नवम्बर से शुरू होंगी। ओल्ड और न्यू सिलेबस की परीक्षाएं एक साथ होंगी। फाइनल कोर्स ग्रुप वन की परीक्षा 21, 23, 25 और 27 नवम्बर को होगी। ग्रुप टू की परीक्षा 29 नवम्बर से शुरू होगी और इसके पेपर 2, 4 और 6 दिसम्बर को भी होंगे। इंटरमीडिएट (आई.पी.सी.) ओल्ड सिलेबस की ग्रुप वन की परीक्षा 22, 24, 26 और 28 नवम्बर को होगी। ग्रुप टू की परीक्षा 1, 3 और 5 दिसम्बर को होगी। इंटरमीडिएट न्यू सिलेबस का शैड्यूल भी यही रहेगा। इसमें 7 दिसम्बर को भी एक पेपर होगा। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर 1.45 बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!