उपचुनाव : जालंधर में CM मान का विशाल रोड शो, शीतल अंगुराल को दिया खुला चैलेंज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jul, 2024 08:26 PM

by election cm mann s huge road show in jalandhar

उपचुनावों को लेकर जालंधर में सियासत तेज हो गई है तथा सभी राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार जोरों पर है। जालंधर की वैस्ट सीट जोकि काफी हॉट सीट मानी जा रही है तथा राजनेताओं में खींचतान जारी है। वहीं पंजाब सी.एम. भगवंत मान ने भी उपचुनाव की कमान संभाल ली है...

जालंधर : उपचुनावों को लेकर जालंधर में सियासत तेज हो गई है तथा सभी राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार जोरों पर है। जालंधर की वैस्ट सीट जोकि काफी हॉट सीट मानी जा रही है तथा राजनेताओं में खींचतान जारी है। वहीं पंजाब सी.एम. भगवंत मान ने भी उपचुनाव की कमान संभाल ली है तथा आज जालंधर में अपने उम्मीदवार के पक्ष में एक विशाल रोड शो निकाला। 

इस दौरान सी.एम. मान ने भाजपा में शामिल हुए शीतल अंगुराल को निशाने पर लिया तथा उन्हें खुला चैलेंज दिया है। सी.एम. मान ने कहा कि जिस बात की धमकी वह दे रहे हैं कि वह 5 तारीख को ऐसा खुलासा करेंगे कि तहलका मच जाएगा, उसे कल नहीं बल्कि आज ही करके दिखाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को अपने जैसा समझना छोड़ दो। 

बता दें कि जालंधर की वेस्ट सीट पर उपचुनाव आम आदमी पार्टी के लिए साख का सवाल है। उपचुनाव के लिए सीएम भगवंत मान सहित अन्य मंत्रियों ने भी प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। आम आदमी पार्टी ने अपने कई मंत्रियों और विधायकों को भी इस सीट पर प्रचार के लिए उतार दिया है। जो घर-घर जाकर सरकार की ओर से दी गई 300 यूनिट नि:शुल्क बिजली, युवाओं को दी जा रही नौकरी , मोहल्ला क्लीनिक की याद दिला रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!