यात्रियों से भरी बस खेतों में पलटी, 10 गंभीर घायल

Edited By Kamini,Updated: 08 Feb, 2022 06:59 PM

bus full of passengers overturned in the fields 10 seriously injured

मलोट से थराजवाला गिद्दड़बाहा आ रही संदीप बस सर्विस की मिन्नी बस नंबर पी.बी. 04/ए.डी. 7149 स्टीयरिंग व्हील खुलने .........

गिद्दड़बाहा (चावला) : मलोट से थराजवाला गिद्दड़बाहा आ रही संदीप बस सर्विस की मिन्नी बस नंबर पी.बी. 04/ए.डी. 7149 स्टीयरिंग व्हील खुलने से खेतों में पलट गई। दुर्घटना में लगभग 10 यात्री घायल हो गए और 108 एम्बुलेंस में इलाज के लिए श्री विवेक आश्रम शमिंदर सिंह मंगा और राहत फाउंडेशन कला चौधरी द्वारा गिद्दरबाहा सिविल अस्पताल ले जाया गया। उधर हादसे की सूचना मिलने पर गिद्दड़बाहा डी.एस.पी. नरिंदर सिंह और एस.एच.ओ. मनिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। 

बस में करीब 20 यात्री सवार थे और बस अभी गिद्दड़बाहा से करीब 2 कि.मी. दूर थी तभी अचानक बस का स्टीयरिंग व्हील खुल गया तथा बस खेतों में पलट गई। इस हादसे में अवतार सिंह पुत्र गुरराज सिंह, प्रीतो पत्नी गुरदेव सिंह, राज कौर पत्नी जगमीत सिंह, इकबाल खान पुत्र उदम रहमान, मनदीप कौर पत्नी गुरभेज सिंह, जसविंदर कौर पत्नी मंदर सिंह, लवजोत सिंह पुत्र गुरतेज सिंह, गुरनाम सिंह पुत्र दलीप सिंह पुत्र गगनदीप सिंह पुत्र मंदर सिंह, जसमीत कौर पत्नी सतनाम सिंह थरजवाला और जगमीत कौर पत्नी सतनाम सिंह घायल हो गए। इस अवसर पर सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉ. हर्ष गर्ग ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और सभी खतरे से बाहर हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!