पंजाब में दिन-दिहाड़े चली गोली, वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jan, 2025 08:25 PM

bullet fired in broad daylight in ferozepur

गुरुहरसहाय शहर हर रोज किसी ना किसी क्राईम में सुर्खियों में रहता है, जिसके चलते शहर के लोग डर के माहौल में जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। वहीं पुलिस लूटपाट व चोरी करने वाले घटनाओं को अंजाम देने वाले समाज विरोधी तत्वों को पकड़ने में असफल साबित हो रही है।

गुरुहरसहाय (सुनील विक्की): गुरुहरसहाय शहर हर रोज किसी ना किसी क्राईम में सुर्खियों में रहता है, जिसके चलते शहर के लोग डर के माहौल में जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। वहीं पुलिस लूटपाट व चोरी करने वाले घटनाओं को अंजाम देने वाले समाज विरोधी तत्वों को पकड़ने में असफल साबित हो रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह गुरुहरसहाय में अज्ञात लोगों ने शहर की बस्ती गुरु कर्म सिंह वाली में गोलियां चलाकर दहशत का माहौल पैदा कर दिया और इस घटना में गोली लगने से एक महिला जख्मी हो गई, जिसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज फरीदकोट में दाखिल कराया गया है।

जानकारी अनुसार शहर की गुरु कर्म सिंह वाली बस्ती में आज सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने किसी बात को लेकर गोलियां चलाई, जिसमें गीता (आयु 29 साल) पत्नी यूसफ के गोली लगी और वह जख्मी हो गई। जिसे उपचार के लिए सी.एच.सी. अस्पताल में लाया गया और वहां पर तैनात स्टाफ नर्स सतविन्द्र कौर ने उसे फस्ट ऐड दी और उसके बाद उसे मैडीकल कालेज फरीदकोट में रैफर कर दिया। जिक्रयोग है कि इस घटना के बाद डी.एस.पी. सतनाम सिंह व थाना प्रभारी जसविन्द्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना का जायजा लिया और गोली के खोल बरामद कर कब्जे में लिए है। पुलिस ने घटना की जांच शुरु करके आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!