फिरोजपुर: भारत-पाक बॉर्डर पर BSF के जवानों ने बरामद की 55 करोड़ की हेरोइन

Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2020 11:38 AM

bsf recovered 55 crore heroin from indo pak border

फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने करीब 11 किलो हेरोइन और एक पाकिस्तानी मोबाइल फोन की सिम बरामद की है।

फिरोजपुर ( कुमार, मनदीप): फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने करीब 11 किलो हेरोइन और एक पाकिस्तानी मोबाइल फोन की सिम बरामद की है । सूत्रों अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 55  करोड रुपए है। 

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों द्वारा फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर की बी.ओ.पी. शामके के  एरिया में भारतीय तस्करों को हेरोइन की खेप भेजी गई है ।सूचना मिलने पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 11 किलो हेरोइन बरामद हुई है और अभी तक सर्च ऑपरेशन जारी है । पूरी  जानकारी लेने के लिए प्रयास करने पर भी बी.एस.एफ. के अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!