नशेड़ी पति की हैवानियत: नशे की पूर्ति के लिए पत्नी को किया बेघर, लंबे बाल काट कर बेचे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Jul, 2025 05:50 PM

brutality of a drug addict husband made his wife homeless to satisfy his addict

परसराम नगर में नशे की पूर्ति के लिए व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लंबे बाल काटकर बेच दिए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पत्नी अपने 10 वर्षीय बेटे व 8 वर्षीय बेटी के साथ जोगी नगर टिब्बे पर खुले आसमान तले आ बैठी और लोगों को बताया कि उसका पति हैप्पी नशे का आदी...

बठिंडा (परमिंद्र) : परसराम नगर में नशे की पूर्ति के लिए व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लंबे बाल काटकर बेच दिए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पत्नी अपने 10 वर्षीय बेटे व 8 वर्षीय बेटी के साथ जोगी नगर टिब्बे पर खुले आसमान तले आ बैठी और लोगों को बताया कि उसका पति हैप्पी नशे का आदी है, जो नशे के लिए पैसे न देने पर अकसर मारपीट करता है। उसने बताया कि वह परसराम नगर एक मंदिर में पूजा-अर्चना का काम करते थे, लेकिन पति की हरकतों के कारण उन्हें वहां से निकाल दिया गया। उसके पति ने नशा खरीदने के लिए घर का सारा सामान सिलैंडर, चूल्हा, बर्तन आदि सब-कुछ बेच दिया। यही नहीं, उसने उसके बाल तक काटकर बेच दिए। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद विजय कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की कि महिला व बच्चों के रहने का प्रबंध किया जाए।

इस दौरान महिला के जोगी नगर में बैठे होने की सूचना मिलने पर थाना कैनाल कालोनी पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच की। पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!