2 बहनों के इकलौते भाई ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Feb, 2020 11:10 AM

brother of 2 sisters shot himself

थाना करतारपुर के अंतर्गत गांव रहीमपुर में गत शाम एक युवक ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

करतारपुर(साहनी, बैंस): थाना करतारपुर के अंतर्गत गांव रहीमपुर में गत शाम एक युवक ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

इस संबंधी गांव के सरपंच हरकिशन लाल पप्पू के अनुसार किरतपाल सिंह टिवाणा (30) पुत्र स्व. ओंकार सिंह 2 बहनों का इकलौता भाई था व अविवाहित था। मृतक ने अपने ताया के लड़के रजिन्द्र सिंह से खाने के लिए पिज्जा मंगवाया, जो उसने लाकर घर में रख दिया व मृतक जोकि उस समय खेत जोत रहा था, को बता कर खुद नाई की दुकान पर चला गया। इसके बाद मृतक खेत जोत कर घर आया व घर की ऊपरी मंजिल पर चला गया व काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो रजिन्द्र की पत्नी घर की ऊपरी मंजिल पर गई। उसने देखा कि वह खून से लथपथ पड़ा था। उसकी भाभी ने तुरंत रजिन्द्र को फोन किया और वे मृतक को जालंधर के निजी अस्पताल में ले गया, परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

इस संबंधी डी.एस.पी. सुरिन्द्रपाल धोगड़ी, थाना प्रभारी पुष्प बाली ने पुलिस टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। उसने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किरतपाल मानसिक तनाव में रहता था। गांव वासियों के अनुसार वह बहुत ही मिलनसार था व रोजाना जिम भी जाता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!