ब्रजेश सक्सैना बेस्ट जिला प्रिंसीपल अवार्ड से सम्मानित

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jul, 2018 05:18 PM

brijesh saxena awarded best district principal award

दुनियाभर की 6वीं सबसे बड़ी ऑलम्प्यार्ड संस्था विज्ञान ऑलम्प्यार्ड फांऊडेशन (गुरुग्राम) द्वारा वर्ष 2017-18 की एस.ओ.एफ. परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के चलते कैम्ब्रिज स्कूल धूरी के प्रिंसीपल ब्रजेश सक्सैना को बैस्ट जिला प्रिंसीपल अवार्ड से...

धूरी/ संगरूर (संजीव जैन): दुनियाभर की 6वीं सबसे बड़ी ऑलम्प्यार्ड संस्था विज्ञान ऑलम्प्यार्ड फांऊडेशन (गुरुग्राम) द्वारा वर्ष 2017-18 की एस.ओ.एफ. परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के चलते कैम्ब्रिज स्कूल धूरी के प्रिंसीपल ब्रजेश सक्सैना को बैस्ट जिला प्रिंसीपल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस संस्था द्वारा विश्व के 30 देशों के 45 हजार स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ऑलम्प्यार्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था।

प्रिंसीपल ब्रजेश सक्सैना की इस प्राप्ति पर स्कूल के चेयरमैन मक्खन लाल गर्ग व समूचे स्टाफ ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए यह अवार्ड हासिल करने के लिए सम्मानित भी किया। पिछले 10 सालों से कैिब्रज स्कूल में बतौर प्रिंसीपल सेवाएं निभा रहे ब्रजेश सक्सैना ने अपनी मेहनत के दम पर स्कूल व खुद का नाम रौशन किया है। उन्होंने इस अवार्ड को स्कूल की प्रबंधकीय कमेटी, स्टाफ तथा विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए कहा कि इस अवार्ड पर असली हक इनका है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!