हवाई अड्डे जा रही पलटी ब्रेजा कार, 1 की मौत, 1 दोस्त घायल

Edited By Vaneet,Updated: 17 Feb, 2020 09:21 AM

breja car overturned at airport 1 killed 1 friend injured

बीती देर रात श्री गुरु रामदास हवाई अड्डे किसी रिश्तेदार को लेने जा रहे कपूरथला निवासी दोस्तों की ब्रेजा गाड़ी हवाई अड्डे...

अमृतसर(अरुण): बीती देर रात श्री गुरु रामदास हवाई अड्डे किसी रिश्तेदार को लेने जा रहे कपूरथला निवासी दोस्तों की ब्रेजा गाड़ी हवाई अड्डे पहुंचने से कुछ ही दूरी पर कार का संतुलन बिगड़ जाने के कारण पलट गई। घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल लेकर जाने पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक दोस्त अस्पताल में उपचाराधीन है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार कपूरथला के गांव बोही निवासी सतविन्दर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह और उस का दोस्त अमनदीप सिंह पुत्र जगजीत सिंह जो अपनी ब्रेजा गाड़ी नंबर पी.बी.41 बी 1379 पर सवार होकर श्री गुरु रामदास हवाई अड्डा राजासांसी में विदेश से वापस आ रहे किसी रिश्तेदार को लेने के लिए आ रहे थे। बीतीरात करीब 11 बजे हवाई अड्डे से एक होटल के सामने पहुंचने पर अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने के कारण उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई और दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना एयरपोर्ट की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायल कार सवारों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने सतविन्दर सिंह को मृतक करार दे दिया। अमनदीप सिंह जो अस्पताल में उपचाराधीन बताया जा रहा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!