स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

Edited By Vatika,Updated: 15 Aug, 2026 01:45 PM

governor s message on independence day

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रदेशवासियों को शुभकामना

पंजाब डेस्क: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व, आभार और आत्ममंथन का अवसर है।

इस वीर भूमि के बलिदानों को देश हमेशा याद रखेगा
अपने संदेश में राज्यपाल ने महात्मा गांधी, डॉ. बी.आर. आंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय, शहीद भगत सिंह, शहीद ऊधम सिंह और करतार सिंह सराभा सहित सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब की भूमिका ऐतिहासिक रही है और इस वीर भूमि के बलिदानों को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी पंजाब ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्ष 1965 और 1971 के युद्ध, कारगिल संघर्ष और आतंकवाद विरोधी अभियानों में पंजाब के वीर जवानों ने अदम्य साहस और देशभक्ति का परिचय दिया।

राज्यपाल ने हरित क्रांति में पंजाब के किसानों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के मेहनतकश किसानों ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, फसल विविधीकरण और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं को उपचार, परामर्श और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी है। अपने संदेश के अंत में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाबवासियों से नशामुक्त युवा, समृद्ध किसान, शिक्षित नई पीढ़ी, सुरक्षित महिलाएं और जल-पर्यावरण संरक्षण के पांच संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से शहीदों के सपनों का मजबूत, समृद्ध और विकसित पंजाब बनाया जा सकता है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!