Breaking News: MLA कोटली के भांजे की ह'त्या का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 18 Dec, 2024 12:07 PM

breaking news case of mla kotli s nephew 3 accused arrested

आदमपुर से  कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भांजे के मर्डर के मामले में पुलिस के हाथ कामयाबी लगी है।

जालंधर: आदमपुर से  कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भांजे के मर्डर के मामले में पुलिस के हाथ कामयाबी लगी है। एस.एस.पी. हरकमलप्रीत खख व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बता दें कि भांजे की हत्या की जानकारी कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने पुलिस को दी थी। पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उक्त वारदात को लेकर आरोपियों से पूछताछ के बाद अहम खुलासा कर सकती है। 

बता दें कि देर रात 3 बजे के करीब वारदात को अंजाम दिया गया । मामूली बात को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि बदमाशों जिनकी संख्या 7 से 8 बताई जा रही है, सुखविंदर कोटली के भांजे सन्नी की सरेआम हत्या कर दी और 2 लोगों को घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान सन्नी निवासी गांव ब्यास के रूप में हुई वहीं कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। हमलावर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे जाते हैं। उन्होंने पुलिस को आरोपियो को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई थी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!