Breaking : Sidhu Moosewala के पिता बलकौर सिंह के गनमैन पर हमला

Edited By Kamini,Updated: 31 Aug, 2024 01:52 PM

breaking attack on sidhu moosewala s father balkaur singh s gunman

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के गनमैनों की आपस में झड़प होने की सूचना मिली है।

पंजाब डेस्क : सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के गनमैनों की आपस में झड़प होने की सूचना मिली है। इस दौरान एक गनमैन घायल भी हो गया। जानकारी के मुताबिक, दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की सुरक्षा में तैनात 3 गनमैनों के बीच देर रात लड़ाई हुई। इस दौरान 2 गनमैनों ने एक अन्य गनमैन के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल गनमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात अपने कमरे में सो रहे गनमैनों के बीच किसी बात को लेकर बहस के बाद झड़प हो गई। वहीं, गनमैन गुरदीप सिंह घायल हो गया, जिसे मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सदर मानसा के एसएचओ गुरबीर सिंह ने कहा कि वह इस मामले में जांच करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!