ब्रह्म महिंद्रा द्वारा राष्ट्रीय झंडे का अपमान, बड़ी लापरवाही

Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Jan, 2020 01:48 PM

brahma mahindra insults national flag

श्री फतेहगढ़ साहिब के स्थानीय माधोपुर के खेल स्टेडियम में मनाए गए देश के 71वें गणतंत्र दिवस पर जहां मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने....

फतेहगढ़ साहिब(विपन): श्री फतेहगढ़ साहिब के स्थानीय माधोपुर के खेल स्टेडियम में मनाए गए देश के 71वें गणतंत्र दिवस पर जहां मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने राष्ट्रीय झंडा फहराने की रस्म अदा की।
PunjabKesari, Brahma Mahindra insults national flag
वहीं आज इस समारोह में देश के राष्ट्रीय झंडे का अपमान भी किया गया, क्योंकि मैदान में लगे बाकी झंडों के आगे उसकी ऊंचाई कम थी। ऐसा भी कहा जा सकता है कि राष्ट्रीय झंडा बेहद नीचे रखा गया, जो कि इसका अपमान है। समारोह की तैयारियां करना जिला प्रसाशन की जिम्मेदारी होती है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि राष्ट्रीय तिरंगे के आस-पास के सभी झंडे उससे ऊंचे हैं। प्रशासन की इस गलती पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने भी ध्यान नहीं दिया और तिरंगे का अपमान कर बैठे।

जिक्रयोग्य है कि आज देश भर में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है और आज से 70 साल पहले 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!