प्रॉपर्टी को लेकर भाई-बहनों में खूनी झड़प, महिलाओं सहित 4 गंभीर घायल

Edited By Kamini,Updated: 05 Jun, 2024 07:21 PM

bloody clash between brothers and sisters over property

गांव में दोना नानका में प्रॉपर्टी को लेकर भाई-बहनों खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है।

फाजिल्का : फाजिल्का के गांव में दोना नानका में प्रॉपर्टी को लेकर भाई-बहनों खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान 2 महिलाओं सहित 4 लोग गंभीर घायल हो गए, जिनें सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती करवाया गया है। 

दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन उससे जमीन में से हिस्सा मांग रही है जिसके चलते काफी समय से विवाद चल रहा है। उसने बताया कि वह और उसकी पत्नी घर पर मौजूद थे। इस दौरान उसका भाई कुछ लोगों के साथ उसके घर में घुस आया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान उसे व उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। महिंदर सिंह ने अपने भाई व बहन पर गोली मारने की धमकी देने व मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

वहीं दूसरी तरफ परमजीत कौर ने महिंदर सिंह के सभी आरोपो गलत ठहराया है। उसने कहा कि उसका अपने भाई के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। इस दौरान उसके भाई व उसके परिवार ने उसके साथ झगड़ा किया और उसके ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस दौरान उसके ससुर की हालत गंभीर होती हुए देख डाक्टरों ने उन्हें फरीदकोट रैफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!