खुलासाः कोरियर में नही बल्कि सीमेंट के पत्थर में हुआ था धमाका!

Edited By Vatika,Updated: 01 Jul, 2020 01:48 PM

blast in moga case

कस्बा बाघापुराना में गत शाम किसी कोरियर में नहीं बल्कि सीमेंट के पत्थर में ब्लास्ट हुआ था

मोगा: कस्बा बाघापुराना में गत शाम किसी कोरियर में नहीं बल्कि सीमेंट के पत्थर में ब्लास्ट हुआ था। इस बात का खुलासा धमाके में घायल हुए छोटा राम ने किया है। 

PunjabKesari

घायल हुए युवक ने बताया कि वह गत दिवस मोगा से अपने साथी सहित कोरियर लेकर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में वह किसी काम के लिए रुके और उसका साथी काम करवाने के लिए दुकान में गया जबकि वह ख़ुद वहां पड़े एक पत्थर पर बैठ गया जब वह पत्थर से उठा तो उस समय धमाका हो गया, जिस कारण वह गंभीर रूप में घायल हो गया। 

उसने बताया कि जो कोरियर वह लेकर आए थे उसमें कोई भी धमाका नहीं हुआ। दूसरी तरफ़ इस संबंधित जानकारी देते आई.जी. रेंज कौशतुभ शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पक्ष से मामले की जांच कर रही है। चंडीगढ़ से फोरेंसिक टीम और जालंधर से बम डिटेक्शन डिस्पोजल स्क्वायड (बम बेकार करने वाला दस्ता) भी आया हुआ है। उनका कहना है कि फ़िलहाल जांच से पहले कुछ भी कहना सही नहीं है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!