गुमशुदा के पोस्टर लगने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचे भाजपा सांसद सनी देओल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Jan, 2020 01:21 PM

bjp mp sunny deol reached punjab after posting missing posters

गुमशुदा के पोस्टर लगने के बाद पहली बार आज भाजपा सांसद सनी देओल गुरदासपुर पहुंचे।

गुरदासपुर(गुरप्रीत चावला): गुमशुदा के पोस्टर लगने के बाद पहली बार आज भाजपा सांसद सनी देओल गुरदासपुर पहुंचे। वह यहां शिकायत कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने आए हैं।

जानकारी के अनुसार सनी देओल गुरदासपुर में जिला शिकायत कमेटी की अहम बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान सनी देओल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के मुद्दे पर चर्चा करेंगे और साथ ही अधिकारियों को केंद्र सरकार की योजनाओं संबंधी हिदायतें जारी की जाएंगी। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश भी मौजूद रहे। जिक्रयोग्य है कि पठानकोट में अज्ञात लोगों द्वारा सनी देओल के लापता होने के पोस्टर लगाए जाने के बाद आज पहली बार वह अफसरों के साथ बैठक करने पहुंचे हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!