भाजपा नेता को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कहा-मोदी की हिमायत... नहीं तो कर देंगे ...

Edited By Urmila,Updated: 13 Aug, 2024 10:49 AM

bjp leader received a bomb threat said support modi

वरिष्ठ भाजपा नेता और भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह बिट्टा को पाकिस्तानी नंबर से फोन करके उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

जालंधर: वरिष्ठ भाजपा नेता और भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह बिट्टा को पाकिस्तानी नंबर से फोन करके उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह शिकायत जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा तक भी पहुंची है।

PunjabKesari

बिट्टा ने कहा कि सुबह 11.15 बजे उन्हें पाकिस्तान नंबर +92305565843 से धमकी मिली कि उन्हें और उनके परिवार को मार दिया जाएगा। इसी बीच उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर से कॉल करके कहा गया कि अगर उन्होंने किसानों का नेतृत्व और बीजेपी व मोदी का साथ नहीं छोड़ा तो उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी और मोदी साहिब के साथ हूं और हमेशा रहूंगा। बिट्टा ने कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वपन शर्मा को मिली धमकी के बारे में पूरी जानकारी दे दी है और उन्होंने इस संबंध में पूरी जांच करने का आश्वासन दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!