Edited By Tania pathak,Updated: 13 Oct, 2020 11:32 AM
सभी नेताओं और वर्करों ने भाजपा की नीतियों को किसान और लोग विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि वह खुले तौर पर नए खेती कानूनों का विरोध करते हैं और किसानों के साथ डट कर रहेंगे, इसके चलते वह भाजपा का साथ छोड़ रहे हैं....
जगराओं (राज बब्बर): केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से किसानों के लिए लाए गए खेती कानूनों के चलते अब भाजपा के अपने ही वर्कर इससे किनारा करने लगे हैं। इसी के चलते जगराओं में भाजपा में दो नगर कौंसलर समेत 20 भाजपा वर्करों ने पार्टी में से इस्तीफा दे दिया।
इस मौके दाना मंडी में आए सभी नेताओं और वर्करों ने भाजपा की नीतियों को किसान और लोग विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि वह खुले तौर पर नए खेती कानूनों का विरोध करते हैं और किसानों के साथ डट कर रहेंगे, इसके चलते वह भाजपा का साथ छोड़ रहे हैं।
इसके साथ ही उक्त नेताओं ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने ये कानून लाई थी उन्होंने तब ही सोच लिया था कि यह किसान विरोधी हैं। नेताओं ने साफ किया कि किसी ओर पार्टी में जाने का फ़िलहाल अभी तक उन्होंने कोई फ़ैसला नहीं लिया है।