दुबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अब नहीं करना पड़ेगा यह काम

Edited By Kalash,Updated: 23 Feb, 2022 09:28 AM

big relief for travelers going to dubai now this work will not have to be done

यू.ए.ई. ने बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड पाबंदियों में बड़ी ढील दी है। भारत से यू.ए.ई. जाने वाले यात्रियों को अब ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा

जालंधर (सुधीर): यू.ए.ई. ने बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड पाबंदियों में बड़ी ढील दी है। भारत से यू.ए.ई. जाने वाले यात्रियों को अब ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यात्रियों को आर.टी.पी.सी.आर. करवाना जरुरी होगा पर उन्हें भारत में एयरपोर्ट पर रैपिड टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं होगी। भारत से यू.ए.ई. जाने वाले यात्रियों को अब 72 घंटे पहले की आर.टी.पी.सी.आर. रिपोर्ट के साथ ले कर जानी होगी और भारत में एयरपोर्ट पर रैपिड टेस्ट नहीं होगा। यात्रियों को 6 घंटे पहले एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : फगवाड़ा में गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से किया हमला, चली गोलियां

आपको बता दें कि कोरोना महामारी में कई देशों ने अपने यहां आने वाले यात्रियों के लिए पाबंदियां सख्त कर दी थीं, इन देशों में यू.ए.ई. भी शामिल था। यू.ए.ई. जाने वाले यात्रियों को दिल्ली से उड़ान भरने से 6 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना पड़ता था, वहां उनका आर.टी.पी.सी.आर. कोविड टेस्ट होता था, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर यात्री ही यात्रा कर सकता था। इसके बाद यू.ए.ई. एयरपोर्ट पर लैड करने के बाद फिर आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट में से गुजरना पड़ता था। इसकी रिपोर्ट आने में 2 से 3 घंटो का समय लग जाता था। इसमें यात्रियों का ज्यादा समय बरबाद हो जाता था पर अब ऐसा नहीं होगा। अब यू.ए.ई. पर लैड करने के बाद रैपिड टेस्ट होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!