बड़ी खबर: Punjab University का छात्र गिरफ्तार, इन गैंगस्टरों से जुड़े हैं तार

Edited By Urmila,Updated: 19 Nov, 2022 03:09 PM

big news student of punjab university arrested

पंजाब यूनिवर्सिटी के एक छात्र को आतंकवादी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है।

चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब यूनिवर्सिटी के एक छात्र को आतंकवादी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार छात्र की पहचान संगरूर के भवानीगढ़ निवासी अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी से एम.ए. की पढ़ाई कर रहा है।  

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.) ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी अर्शदीप लखबीर सिंह लंडा का साथी बताया जा रहा है, जो विदेश में है और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के मैंबर गोल्डी बराड़ का साथी है। जांच एजेंसी से पता चला है कि आई.एस.आई. के गुर्गे द्वारा अर्शदीप के बैंक खाते में पैसे जमा किए जा रहे थे। उसी बैंक खाते की जानकारी के आधार पर ही उसे गिरफ्तार किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!