बड़ी खबर : अमृतपाल के घर पहुंची पुलिस, परिवार से की जा रही पूछताछ

Edited By Kalash,Updated: 22 Mar, 2023 01:37 PM

big news police reached amritpal s house

पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है

अमृतसर : पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि पुलिस अमृतसर के गांव जल्लूपुर खेड़ा स्थित अमृतपाल सिंह के घर पहुंची है। जानकारी मिली है कि 2 डी.एस.पी. भी अमृतपाल के घर पहुंचे हुए हैं और परिवार से पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह का भाई हरप्रीत सिंह पहले से ही गिरफ्तार है।

पुलिस ने अमृतपाल के परिवार पर शिकंजा कसा हुआ है। अमृतपाल सिंह की एन.आर.आई. पत्नी और उसका परिवार भी जांच के घेरे में हैं। वहीं आपको यह भी बता दें कि अमृतपाल के माता-पिता, चाचा और पत्नी के बैंक अकाउंट खंगाले जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!