Big News: पंजाब में फिर लिखे मिले खालिस्तानी नारे

Edited By Urmila,Updated: 03 Jun, 2023 01:01 PM

big news khalistani slogans found written again in punjab

ऑपरेशन ब्लू स्टार के चलते पुलिस द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

पंजाब डेस्क: ऑपरेशन ब्लू स्टार के चलते पुलिस द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं वहीं मोगा में आज दूसरे दिन भी लगातार खबर सामने आ रही है कि मोगा में निहाल सिंह वाला स्थित गांव पत्तो हीरा में कालेज की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे मिले हैं। जानकारी के अनुसार गांव में तीन अलग-अलग जगह पर खालिस्तानी नारे लिखे गए हैं। फिलहाल पुलिस ने लिखे हुए नारे मिटा दिए हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि गत दिन भी मोगा के बस स्टैंड पर खालिस्तानी नारे लिखे मिले थे। इस दौरान 2 संदिग्ध भी सी.सी.टी.वी. में कैद हुए थे जिसे लेकर पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं। कुछ समय पहले भी शहर में खालिस्तानी नारे लिखे गए थे जिसे चलते एक शख्स को पकड़ा गया था। उसने बताया कि उसने यह सारा पैसों की खातिर किया लेकिन अब इस घटना को किसने अंजाम दिया है इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है। उधर, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस उक्त घटना को अंजाम गुरपतवंत पन्नू द्वारा दिया गया है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 22 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!