पट्टी की दाना मंडी में बड़ी वारदातः आढ़तिए द्वारा तेजधार हथियार के साथ व्यक्ति का कत्ल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 25 Oct, 2021 05:53 PM

big incident in dana mandi of patti man murdered with sharp weapon by agent

पट्टी के गांव सभरा की दाना मंडी में उस समय सनसनी फैल गई, जब आढ़तिए की तरफ से एक व्यक्ति का तेजधार हथियार के साथ कत्ल कर दिया गया। इस वारदात दौरान एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया,

पट्टी (सौरभ) : पट्टी के गांव सभरा की दाना मंडी में उस समय सनसनी फैल गई, जब आढ़तिए की तरफ से एक व्यक्ति का तेजधार हथियार के साथ कत्ल कर दिया गया। इस वारदात दौरान एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान बलजिंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह के तौर पर हुई है, जबकि बलजिंदर सिंह का पुत्र रणजीत सिंह घायल होने के कारण जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः राज्य में बी.एस.एफ. के मुद्दे को लेकर चन्नी सरकार ने लिया यह फैसला

इस वारदात के संबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर पट्टी के एस.एच.ओ. लखबीर सिंह ने बताया कि आज सुबह बलविंदर सिंह और उसका बेटा रणजीत सिंह अपने ट्रक पर दाना मंडी सुबह से धान की फसल लादने आए थे। जब वह आढ़ती जगतार सिंह की आढ़त पर गए तो वहां धान की बोरियां गीली होने के कारण बलविंदर सिंह ने गाड़ी में धान की फसल लादने से मना कर दिया। गुस्से में आए आढ़तिए जगतार सिंह ने तेजधार हथियार बलविंदर सिंह के पेट में मार दिया और फिर दूसरा रणजीत सिंह के मार दिया।

यह भी पढ़ेंः कैप्टन का विपक्ष को तीखा जवाब, अरुसा आलम की तस्वीरें शेयर कर कही बड़ी बातें

इस हमले दौरान बलविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई और रणजीत सिंह गंभीर घायल हो गया है। थाना सदर पट्टी के एस.एच.ओ. लखबीर सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!