Travel Agents पर बड़े Action की तैयारी में पंजाब सरकार, होगी ये कार्रवाई

Edited By Kalash,Updated: 07 Jun, 2025 06:37 PM

big action against travel agents

दक्षिणी अमेरिकी देशों में बैठकर कबूतरबाजी का बड़ा नैटवर्क चलाने वाले जिले से संबंधित कई फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए गए हैं।

कपूरथला (भूषण/महाजन/मल्होत्रा): अब बी.एन.एस.एस. की धारा 107 के तहत भोले भाले नौजवानों को विदेश का सपना दिखा कर लाखों करोड़ों रुपए की रकम हड़पने वाले फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा काली कमाई की मदद से बनाई गई प्रापर्टी को जहां पुलिस अदालतों के मार्फत जब्त करने की प्रक्रिया करने में ला सकेगी। वहीं विदेशों विशेष तौर पर दक्षिणी अमेरिकी देशों में बैठकर कबूतरबाजी का बड़ा नैटवर्क चलाने वाले जिले से संबंधित कई फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं उनके द्वारा बनाई गई प्रापर्टी की भी जांच की जा रही है। यह बातें एस.एस.पी. कपूरथला गौरव तूरा ने कही। एस.एस.पी. कपूरथला फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा चलाई जा रही सख्त मुहिम को लेकर विशेष जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अब मासूम लोगों से हड़पी गई रकम के सहारे ऐशों-आराम करने वाले फर्जी ट्रैवल एजेंटों की जायदादों पर विशेष नजर रखने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके तहत उन कबूतरबाजों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जो दक्षिणी अमरीकी देशों मैक्सिकों, हांडूरस, सल्वाडोर तथा ग्वाटेमाला में बैठ कर खतरनाक जंगली रास्तों से नौजवानों को अमरीका भेजने के खतरनाक खेल को अंजाम देते रहे हैं।

ऐसे कई फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ देश के सभी ऐयरपोर्ट पर एल.ओ.सी. जारी की गई है तथा संबंधित थानों की पुलिस को उनकी प्रापर्टी की जांच के आदेश देते हुए उनसे जुड़े व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि डौंकी मार्ग से चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय ह्युमन ट्रैफिकिंग के गैर कानूनी नैटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

उन्होंने कहा कि बी.एन.एस.एस. की यह नई धारा 107 फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई को अंतिम परिणाम तक पहुंचाने में काफी कारगार साबित होगी। जिसके मकसद से अब आने वाले दिनों में कपूरथला पुलिस अब जिले के चारों सब डिवीजनों कपूरथला, फगवाड़ा, सुल्तानपुर लोधी तथा भुलत्थ में बड़े स्तर पर एक्शन प्लान को लागू करके ऐसे फर्जी ट्रैवल एजैंटों की प्रापर्टी की जांच कर उसे सरकारी तौर पर अटैच करने की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाएगी, जिसके लिए जनता का सहयोग भी लिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!