VIDEO: रूठी पत्नी को मनाने के लिए अमरीका जाएंगे भगवंत मान

Edited By Vaneet,Updated: 03 Jun, 2019 05:07 PM

संगरूर से दूसरी बार चुने गए सांसद भगवंत मान अब अपनी पत्नी को मनाने के लिए अमरीका जाएंगे। कुछ साल पहले मान का अपनी पत्नी के ,...

चंडीगढ़: संगरूर से दूसरी बार चुने गए सांसद भगवंत मान अब अपनी पत्नी को मनाने के लिए अमरीका जाएंगे। कुछ साल पहले मान का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव हो गया था और उसके बाद वह अमरीका चली गई थी। बताया जाता है कि मान अपनी पत्नी के साथ गिले-शिकवे दूर कर एक बार फिर अपने पारिवारिक जीवन को सही ढंग से चलाना चाहते हैं। मान के 2 बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। 

PunjabKesari

भगवंत मान ने एक टीवी चैनल को बताया कि उनकी पत्नी बेहद संजीदा महिला हैं और वह उनकी इज्जत करते हैं लेकिन किसी कारण उनका मनमुटाव हो गया। जिसकी वजह से वह अलग रहने लगी। अब मैं अमरीका जाकर अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश करूंगा। अगर मेरी कोई गलती होगी तो मुझे पत्नी से माफी मांगने में कोई गुरेज नहीं होगा। पत्नी की तारीफ करते हुए मान ने कहा कि वह उसके बच्चों की देखभाल कर रही है और उनकी पढ़ाई के लिए हर रोज 12-12 घंटे काम करती है लेकिन बच्चों का पालन-पोषण बेहद अच्छी तरीके से किया है, इसलिए मैं उसका आभारी हूं। 

PunjabKesari

मान ने कहा कि उसे दुख है कि जब उसकी जीत हुई तब उसका परिवार उसके साथ नहीं था। हालांकि दूसरे सभी उम्मीदवारों के परिवार उनके साथ काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ बातचीत करते रहते हैं लेकिन काफी लंबे समय से मिल नहीं सका हूं। गौरतलब है कि भगवंत मान दूसरी बार संगरू र से सांसद बने हैं। उन्होंने 1.5 लाख वोटों से जीत प्राप्त कर शिरोमणि अकाली दल के परमिंदर सिंह ढींढसा और कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को मात दी है।  

Image result for bhagwant mann and daughter

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!